Breaking News
Home / breaking / आज दशहरे पर ये उपाय करेंगे तो जीवन में आएगी खुशहाली

आज दशहरे पर ये उपाय करेंगे तो जीवन में आएगी खुशहाली

 

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि साल में तंत्र साधना का सबसे बड़ा दिन है दशहरा। इस दिन करने के लिए कुछ टोटके हैं जो व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि लाने के साथ ही भय और निराशा भी खत्म कर सकते हैं। इस बार 8 अक्टूबर को यह पर्व है। अगर आप अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं तो ये उपाय कर सकते हैं।


शमी के पेड़ की पूजा

राम ने रावण से युद्ध के दौरान शमी के पेड़ के आगे नतमस्तक होकर रावण वध के लिए शक्ति मांगी थी। शमी के वृक्ष ने राम को विजय होने का आशीर्वाद दिया था। तभी से शमी का पेड़ दशहरे की शाम पूजा जाता है। आप दशहरे की शाम शमी के पेड़ के पास जाए और वहां खड़े होकर अपनी सारी समस्या बताएं। लाल धागा या मौली लें और वृक्ष को नमन करने के बाद तने से चारों तरफ बांध दें। कुछ ही दिन में आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।


नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ

दशहरे के द‌िन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है क‌ि इस द‌िन यह पक्षी द‌िखे तो आने वाला साल खुशहाल होता है।

दहन की लकड़ी

रावण दहन के बाद बची हुई लकड़‌ियां म‌िल जाए तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्ष‌ित रख दें। इससे नकारात्मक शक्‍त‌ियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।

 

राम नाम की शक्ति

दशहरे वाले दिन आप साफ़ कागज पर कम से कम 1000 बार राम नाम लिखें। ध्यान रहे कि राम नाम लिखते समय इसका जाप भी करना है। इसके बाद शाम को रावण दहन से पहले राम नाम जपते हुए ही 108 आटे की गोलियां भी बना लें और शाम को ही इन आटे की गोलियों को मछलियों को खिला दें। साथ ही साथ राम नाम लिखे कागज भी साफ़ बहती हुई नदी में बहा दें। आपके सब दुःख खत्म होना शुरू हो जाएंगे।

खत्म करें नकारात्मक शक्ति

यदि आपके घर में नकारात्मक शक्ति रहती है या आपको घर-ऑफिस में किसी भी तरह का भय सताता रहता है तो आप दशहरे के दिन लाल हनुमान का पताका लेकर पहले राम मंदिर में जाकर राम नाम जपें। आपके ऐसा करने मात्र से ही पताका में हनुमान शक्ति आ जाएगी। इसे आप घर या ऑफिस की छत पर लगाएं।


चन्द्र किरण दर्शन करें

दशहरे के दिन प्रकृति भी राम जी की विजय पर खुश होती हैं। बुराई जिस दिन खत्म हुई थी उस दिन स्वर्ग से फूलों की बरसात हुई थी और प्रकृति की हर चीज से पवित्रता की बरसात हुई थी। दशहरे की रात्रि में चंद्रमा अमृत की बरसात करता है। इस रात चंद्रमा की किरणों को नंगी आँखों से देखना भी लाभदायक होता है। साथ ही चन्द्र किरणों को घर में आने दें. आपके घर से संकट दूर होने लगेंगे।

गुप्त दान अवश्य करें

दशहरे वाले दिन व्यक्ति को गुप्त दान जरुर करना चाहिए. आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और इस मदद को ना तो किसी के सामने करना है और ना ही किसी को इसके बारे में बताना है.

हनुमान का खास पूजन

दशहरे वाले दिन हनुमान जी की पूजा करना ख़ास फलदायी होता है। सुबह आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चने का भोग लगाएं। शाम को हनुमान चालीसा पढ़कर घी के लड्डुओं का भोग लगाएं। रात्रि को सोने से पहले आप हनुमान जी को अपनी समस्या जरुर बता दें।

यह भी करें

दशहरे के द‌िन लाल रंग के नए कपड़े या रूमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्‍हें त‌िजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

यात्रा का टोटका

दशहरे के द‌िन देवी यात्रा करती हैं इसल‌िए इस द‌िन को यात्रा के ल‌िए शुभ द‌िन माना जाता है। इस द‌िन संभव हो तो यात्रा करें, भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है। ज‌‌िन लोगों को व‌िदेश यात्रा की इच्छा है उन्‍हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के ल‌िए यह उपाय आजमाना चाह‌िए।

जयंती पूजा

दशहरे के द‌िन स‌िर पर जयंती रखें और ‘ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपानल‌िनी। दुर्गा क्षमा श‌‌िवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।। मंत्र का जप करें। इससे आरोग्य सुख की प्राप्त‌ि होती है। जयंती को त‌िजोरी या अलमारी में रखने से धन धान्य की प्राप्त‌ि और बरकत होती है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …