Breaking News
Home / breaking / Amarnath Yatra 2022 : 30 जून से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन 11 अप्रेल से 

Amarnath Yatra 2022 : 30 जून से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन 11 अप्रेल से 

जम्मू। बाबा अमरनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साल 2022 की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण की तारीख घोषित कर दी है।
मालूम हो कि दो साल बाद बाबा बर्फानी की यात्रा एक बार फिर 30 जून से शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए 11 अप्रैल 2022 से रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्र‍िया शुरू हो जाएगी। कोविड-19 के कारण इस यात्रा को पिछले दो साल से स्‍थगित किया गया था। यह यात्रा 43 दिनों की होगी। यानी 30 जून 2022 को यह यात्रा शुरू होगी और 11 अगस्‍त तक जारी रहेगी।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Shri Amarnathji Shrine Board) ने हेलीकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों को छोड़कर 10000 दैनिक तीर्थयात्री की सीमा तय की है।

यह भी देखें

यात्री चुनिन्दा बैंकों के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा। सम्बंधित बैंकों और अस्पतालों की जानकारी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ली जा सकेगी।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …