Breaking News
Home / breaking / नामदेव छीपा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 7 फरवरी को

नामदेव छीपा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 7 फरवरी को


न्यूज नजर
पाली। श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति (108 गांव) निम्बेश्वर महादेव, सांडेराव, पाली के तत्त्वावधान में नामदेव छीपा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

 

निम्बेश्वर महादेव स्थित श्री नामदेव छीपा धर्मशाला में 6 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे विनायक स्थापना होगी। इसके बाद शाम 4 बजे सन्त शिरोमणि नामदेव जी की छवि का लोकार्पण होगा। रात 9 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी।

अगले दिन 7 फरवरी को सुबह 7 बजे बारात आगमन एव स्वागत होगा। सुबह 8 से 10.30 बजे तक अल्पाहार होगा। सुबह 9 बजे शोभायात्रा व 9.30 बजे तोरण-सामेला होगा। 10 बजे वरमाला होगी।

सुबह 10.30 बजे पाणिग्रहण संस्कार और दोपहर 12 बजे महाभोज होगा। दोपहर 2 बजे आशीर्वाद समारोह व 2.15 बजे सम्मान समारोह होगा। शाम 5 बजे विदाई होगी।

समिति के संरक्षक मोहनलाल गेहलोत, अध्यक्ष रिखब चन्द परमार, सचिव रूपचंद गेहलोत, कोषाध्यक्ष नेमीचंद पहाड़िया, उपाध्यक्ष हीरालाल परिहार, श सचिव पूरणमल परमार व उप कोषाध्यक्ष विजयराज चौहान सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी समाज बंधुओं से आयोजन में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें

अब तक 34 जोड़ों का पंजीयन, राजाजी का करेड़ा में नामदेव समाज का विवाह सम्मेलन 7 फरवरी को

 

नामदेव समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों की नई सूची जारी

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …