Breaking News
Home / breaking / सन्त नामदेव का जन्मोत्सव कल, देशभर में कई कार्यक्रम होंगे

सन्त नामदेव का जन्मोत्सव कल, देशभर में कई कार्यक्रम होंगे

 

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। सन्त शिरोमणि नामदेव जी की जयंती देवउठनी एकादशी पर 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। देशभर में कई जगह समारोह आयोजित किए जाएंगे।

चैन्नई में राजस्थान नामदेव छीपा समाज के तत्त्वावधान में नामदेव जी का जन्मोत्सव नाटू पिलीयर, कोईल स्ट्रीट, साहूकारपेट स्थित बीकेआर साहूकार हॉल में मनाया जाएगा।
गोपाल छीपा मंडवारिया ने बताया कि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे महिलाएं भजन कीर्तन करेंगीं। शाम 5 बजे महिलाओं और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 6.30 बजे समाज के महानुभावों का स्वागत व चढ़ावे होंगे। शाम 7.15 बजे सन्त शिरोमणि की महाआरती और फिर महाप्रसादी होगी।

अजमेर में उतार घसेटी स्थित लक्ष्मीकांत भगवान छीपा समाज मन्दिर से सुबह 9 बजे सन्त नामदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नला बाजार, खजाना गली, नया बाजार होते हुए महावीर सर्किल स्थित कल्याण जी मन्दिर पहुंचेगी।

 

राजगढ़ मध्यप्रदेश के ब्यावरा में सुबह 10 बजे श्री नर्सिंह (बीड़) मन्दिर में नामदेव जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सन्त शिरोमणि का पूजन, आरती व प्रसादी वितरण होगा।

मध्यप्रदेश के गंज बासौदा में तहसील परिसर के सामने सिद्धेश्वरी माता मंदिर से सुबह 8 बजे सन्त नामदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई नामदेव समाज मन्दिर पहुंचेगी।
समान के अध्यक्ष हिम्मत सिंह नामदेव व सचिव दीपक नामदेव ने ‘नामदेव न्यूज’ को बताया कि समाज के मन्दिर में दोपहर 2.30 बजे से सत्यनारायण कथा प्रारम्भ होगी। शाम 4 बजे प्रसादी वितरण होगा। उन्होंने सभी समाज बन्धुओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

इंदौर में नामदेव समाज विकास परिषद के तत्त्वावधान में एमआईजी थाने के पीछे एमआईजी कॉलोनी, हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में नामदेव जयंती मनाई जाएगी।
सचिव नन्दकिशोर नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 1 बजे प्रारम्भ होगा। इस मौके पर समाज की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक हनुमान मंदिर में समाज की ओर से अन्नकूट व भंडारा भी होगा।

इसी तरह मुम्बई में श्री नामदेव विट्ठल सेवा मण्डल एवं श्री नामदेव नवयुवक मण्डल की ओर से सन्त शिरोमणि श्री नामदेवजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। श्री नामदेव हाल भायन्दर (पूर्व ) में 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे श्री नामदेवजी एवं श्री विट्ठल भगवान की पूजा, आरती होगी। दोपहर में 2 बजे से शाम 6 बजे तक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं प्रसाद अल्पाहार का कार्यक्रम होगा। यहां विगत दो वर्षों की तुलना में इस बार जन्मोत्सव सीमित रूप से मनाया जा रहा है। दरअसल यहां आगामी वर्ष सामूहिक विवाह समनेलन आयोजित करने का विचार हो रहा है। इसी के मद्देनजर जन्मोत्सव साधारण तरीके से मनाने का निर्णय किया गया है। जबकि विगत वर्षों में भव्य तरीके से नामदेव जन्मोत्सव मनाया गया था।

मध्यप्रदेश के खरगोन में नामदेव जयंती समारोह 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर संत शिरोमणी नामदेव जी का चल समारोह, भोजन प्रसादी आदि कार्यक्रम होंगे।

नामदेव समाज विकास परिषद एवं युवा परिषद जिला शाखा बिलासपुर की ओर से रविवार को संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में सर्वप्रथम संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज, भगवान विठ्ठल एवं माता रुकमणी जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर समाज बंधुओं ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आगामी 31 अक्टूबर देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर संत नामदेव जयंती के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भगवान विठ्ठल के परम् भक्त़ संत शिरोमणी नामदेव जी का जयन्ती समारोह 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर सत्यनारायण मन्दिर तालाबपुरा में सोमवार शाम 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ होगा। मंगलवार सुबह 9 बजे नामदेव जी का अभिषेक, सुबह 10 बजे से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, सुबह 11बजे से हवन, दोपहर 1 बजे जन्मोत्सव व शाम 5 बजे भोजन प्रसादी होगी।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में ताल दरवाजा स्थित नामदेव मन्दिर में 31 अक्टूबर को सुबह 5 बजे जन्मोत्सव, 9 से 11 बजे तक सत्यनारायण कथा, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक हवन, दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सुंदरकांड तथा शाम 4 बजे से प्रसाद वितरण होगा। अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नामदेव ने बताया कि बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था मन्दिर में होगी।

 

यह भी पढ़ें

बगरू, कोटा, भीलवाड़ा व छबड़ा में नामदेव समाज के विवाह सम्मेलन कल

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …