Breaking News
Home / breaking / अब मध्यप्रदेश शर्मसार : चार साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या

अब मध्यप्रदेश शर्मसार : चार साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या

 

इंदौर। हैदराबाद में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या कर लाश जलाने और फिर राजस्थान में 6 साल की मासूम से रेप के बाद उसी के स्कूल बेल्ट से गला घोंटकर कत्ल की वारदात के बाद मध्यप्रदेश भी शर्मसार हुआ है।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू थाना क्षेत्र से चार वर्षीय एक मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ महू के रेलवे स्टेशन के समीप पुल के नीचे कल रात सो रही थी।

इसी बीच आज सुबह बच्ची अचानक लापता हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद एक होटल के सामने स्थित खंडहर से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया।

मृतिक बच्ची के शरीर पर दिखाई दे रहें चोट के निशान से आशंका है कि बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …