Breaking News
Home / breaking / किराए के मकान में देह व्यापार करते छह महिलाएं तीन पुरुष अरेस्ट

किराए के मकान में देह व्यापार करते छह महिलाएं तीन पुरुष अरेस्ट

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के बापू नगर इलाके में एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के बापू नगर में एक स्कूल के पास अनीता नमक एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओ से देह व्यापार करवा रही है।

इसकी सूचना पर पुलिस ने कल रात मकान पर दबिश दी, तो मकान के भीतर बने कमरों में छह महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में कुल आठ महिलाओं और तीन पुरुषो के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में दो महिलाएं अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …