Breaking News
Home / breaking / दिग्गी राजा पर 10-10 करोड़ रुपए के मानहानि केस फाइल

दिग्गी राजा पर 10-10 करोड़ रुपए के मानहानि केस फाइल

 

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयान को लेकर नई मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ भोपाल की विशेष सत्र न्यायालय में शिवराज सरकार में कई मंत्रियों ने 10-10 करोड़ की मानहानि के केस दर्ज कराए हैं। कोर्ट इस मामले में सुनवाई 18 नवंबर को करेगी।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले इन 17 मंत्री-विधायकों को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप पर एक पोस्ट की थी जिसको लेकर अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में मंत्री-विधायकों को बिकाऊ बताते हुए उनकी कीमत 35-35 करोड़ रूपए बताई थी। इस पोस्ट के साथ दिग्विजय सिंह ने मंत्री-विधायकों के रेट कार्ड भी जारी किए थे। दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा था कि लोकतंत्र के बही-खाते में जो लोग कांग्रेस से गद्दारी कर रूपए 35-35 करोड़ में बिके और उन्हें जिन लोगों ने वोट दिए उसमें से वोट देने वालों को उनका हिस्सा देना चाहिए। जब तक उन्हें उनका रूपए 35 करोड़ में से हिस्सा न मिले, तब तक वोट नहीं देना चाहिए।
इस पोस्ट के बाद दिग्विजय सिंह को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर घेरा। अब भाजपा के मंत्री-विधायकों ने इसे अपनी मानहानि मानते हुए भोपाल के विशेष सत्र न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है। परिवाद पेश करने वाले ग्वालियर के वकील विजय कुमार शर्मा और शरद भटनागर ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने मंत्री-विधायकों को लेकर सोशल मीडिया पर मिथ्या,आधारहीन एवं भ्रामक टिप्पणी की थी।

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …