Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज विकास परिषद 3315 की कार्यशाला में समाज उत्थान पर चर्चा

नामदेव समाज विकास परिषद 3315 की कार्यशाला में समाज उत्थान पर चर्चा

 

भोपाल। जवाहर चौक स्थित नामदेव सामुदायिक भवन में नामदेव समाज विकास परिषद 3315 की कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ आयुक्त मनोज श्रीवास्तव व नवनियुक्त मध्य प्रदेश राज सिलाई कला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र नामदेव मेहर ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज की पूजा अर्चना कर किया।

कार्यशाला में नामदेव समाज विकास और उत्थान को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस चर्चा में नामदेव समाज के संगठन को सुदृढ़ करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यशाला में मध्य प्रदेश राज सिलाई कला मंडल के माध्यम से समाज के विकास को लेकर चर्चा की गई। जिसमें स्वजातीय बंधुओं और अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

 

प्रदेश प्रवक्ता दशरथ नामदेव गंजबासौदा ने बताया कि कार्यशाला में नामदेव समाज विकास परिषद के मुख्य संरक्षक अवध नारायण नामदेव, उपाध्याय इंजीनियर अरुण नामदेव गुना, डॉक्टर अरविंद नामदेव, मनोज नामदेव पठारी, एडवोकेट सरोज वाला नामदेव, समाज विकास परिषद की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा नामदेव, ज्योति नामदेव इंदौर, एडवोकेट रेखा नामदेव, बरखा नामदेव ग्वालियर, संतोष मंडलवाल खरगोन, नंदकिशोरजी नामदेव इंदौर, नरेंद्र नामदेव लाट साहब इंदौर आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नितिन सरवैया विदिशा ने किया।

इसी दौरान नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक नामदेव गंजबासौदा में नामदेव समाज विकास परिषद और महिला प्रकोष्ठ के विस्तार की घोषणा की। इसमें जिम्मेदार सक्रिय स्वजातीय बंधुओं को महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया।

ज्योति नामदेव इंदौर की महिला अध्यक्ष मनोनीत

 

 

बोर्ड अध्यक्ष का किया सम्मान, शासन का माना आभार

नामदेव समाज विकास परिषद 3315 की कार्यशाला में मध्य प्रदेश नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र नामदेव मेहर को मध्य प्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वजातीय बंधुओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसी दौरान स्वजातीय बंधुओं ने मध्यप्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

नामदेव समाज विकास परिषद 3315 व महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष मेहर का पुष्प माला शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …