Breaking News
Home / breaking / पब वीडियो :  कांग्रेस पार्टी खत्म लेकिन राहुल की पार्टी चालू 

पब वीडियो :  कांग्रेस पार्टी खत्म लेकिन राहुल की पार्टी चालू 

भोपाल। राहुल गांधी के पब वाले कथित वायरल वीडियो पर भाजपा नेता हमलावर हो गए हैं। कई नेता उनके कथित वीडियो को शेयर कर तंज कस रहे हैं। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस वीडियो को लेकर उन पर निशाना साधा है। विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी की कलई खुल गई है। पता चल गया है कि राहुल गांधी विदेश में रंग रलिया मनाने जाते है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि वो विदेश जाते हैं ध्यान और योग के लिये जाते हैं, लेकिन वहां जाकर वे भोग विलास कर रहे हैं। लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं, यह नेहरू परिवार की संस्कृति रही है। राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पब में जाकर लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाना से शर्मनाक कुछ भी नहीं है।

मंत्री ने आगे कहा कि इटली की महारानी के बेटे से आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि देश में समस्याएं हैं, क्या उन समस्याओं का डिस्कशन करने वे लड़की के साथ पब गए थे। राहुल गांधी के इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है।

यह भी देखें

 

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं. जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है लेकिन राहुल की पार्टी चालू है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …