Breaking News
Home / breaking / बच्चियों के यौन शोषण मामले में फरार पत्रकार प्यारे मियां का सुराग नहीं

बच्चियों के यौन शोषण मामले में फरार पत्रकार प्यारे मियां का सुराग नहीं

भोपाल। नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण करने का
आरोपी पत्रकार प्यारे मियां फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने उस पर इनामी राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है।
उधर, शिवराज सरकार ने प्यारे मियां पर शिकंजा कस दिया है। उसकी अवैध सम्पत्तियों को गिराने के साथ ही उसका अधिस्वीकरण और सरकारी बंगला आवंटन रदद् कर दिया है।

नशे में मिली लड़कियों से खुली पोल

भोपाल में शनिवार देर रात पुलिस को नशे की हालत में घूम रही 5 नाबालिग लड़कियां मिली। रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी हालत देखकर उन्हें चाइल्ड लाइन भेजा। रविवार को जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे शाहपुरा इलाके के एक फ्लैट में बर्थडे पार्टी में गई थीं। यहां पर प्यारे मियां नाम के एक शख्स ने एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण भी किया था। लड़कियों ने बताया कि उन्हें पहले भी पार्टी के बहाने कई बार फ्लैट पर बुलाया गया जहां प्यारे मियां उनका यौन शोषण करता था। बदले में प्यारे मियां उन्हें रुपए देता था। स्वीटी विश्वकर्मा नाम की महिला इस काम में प्यारे मियां का साथ देती थी।

 

यह खुलासा होते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सोमवार को पुलिस ने प्यारे मियां के खिलाफ रेप केस और पोक्सो कानून की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर उस पर 10 हजार रुपए का इनाम रख दिया। इसी बीच दो और नाबालिग लड़कियों ने भोपाल पुलिस से संपर्क कर बताया कि प्यारे मियां उनका भी यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने प्यारे मियां के अलावा उसके 21 साल के सचिव पर भी केस दर्ज किया है। सचिव पर लड़कियों को जाल में फंसाने का आरोप है।

पुलिस का आरोप है कि प्यारे मियां भोपाल में चाइल्ड सेक्स रैकेट चलाया करता था। इनमें ज्यादातर नाबालिग लड़कियां गरीब परिवारों से हैं। प्यारे मियां इनके खर्चे पूरा करने और शादी का खर्च देने का वादा करता था, वो लड़कियों को इस बात के लिए मजबूर करता था कि वो उसे अब्बू कहें।

सरकार सख्त

बच्चियों की अस्मत से खेलने वाले पत्रकार प्यारे मियां के खिलाफ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर जिला कलेक्टर ने प्यारे मियां के अखबार का पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बतौर पत्रकार प्यारे मियां की सरकारी मान्यता रद्द कर दी गई है। अब पुलिस ने उसे आवंटित सरकारी बंगला को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ने सोमवार शाम को प्यारे मियां का एक शादी हॉल गिरा दिया। नगर निगम के मुताबिक इसे बिना इजाजत के बनवाया गया था। प्यारे मियां की दूसरी संपत्तियों को लेकर भी नगर निगम ने उसे नोटिस भेजा है।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …