Breaking News
Home / breaking / महिला इवेंट मैनेजर के साथ सिपाही ने खुलेआम की यह हरकत

महिला इवेंट मैनेजर के साथ सिपाही ने खुलेआम की यह हरकत

भोपाल । जब रक्षक ही भक्षक की भूमिका में आने लगे तो महिलाओं की इज्जत कैसे महफूज रह सकती है। यह सवाल तब सुलगा जब पुलिस का एक सिपाही खुलेआम सड़कछाप गुंडे की तरह बर्ताव करने लगा। उसने अपने दोस्त के साथ बीती रात कार से एक्टिवा सवार इवेंट मैनेजर युवती का एक किमी तक पीछा कर छेड़छाड़ की। नशे में धुत दोनों आरोपी यही नहीं रुके। युवती को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद सिपाही ने देशी कट्टा निकाला और युवती को दिखाकर कहा, मैं हूं भोपाल पुलिस का सिंघम..।

संयोग से पैसा ही पुलिस लाइन में एक शादी पार्टी चल रही थी। पीड़िता तुरन्त वहां पहुंची और मदद मांगी। इस पर लोगों ने आरोपी सिपाही को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

जहांगीराबाद पुलिस लाइन में रहने वाली 23 वर्षीय युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। पीडि़ता के पिता पुलिस में थे। उनकी मृत्यु के बाद पीडि़ता के भाई को अनुकंपा नियुक्ति मिली है।

वह हबीबगंज क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया के घर उनके परिजन को एक कार्यक्रम के लिए डांस सिखाकर लौट रही थी।

अरेरा हिल्स स्थित जेल मुख्यालय पास एक सफेद रंग की कार में सवार सिपाही निश्चय सिंह तोमर और उसके इंजीनियर दोस्त विक्रांत सिंह राजपूत ने युवती के साथ छेड़खानी कर कट्टे से धमकाया। आरोपी सिपाही थाने में बीमारी के कारण अवकाश पर बताया जा रहा है।

FIR के लिए मशक्कत

पीड़िता को FIR लिखवाने के लिए जहांगीराबाद थाने में रात एक से सुबह पांच बजे तक बहस करनी पड़ी। घटना के बाद वहअपनी मां को साथ लेकर थाने गई थी। मां ने बताया कि रात की गश्त पर मौजूद एएसपी समीर यादव से उन्होंने घटनाक्रम की शिकायत की थी। उन्होंने छेड़खानी की एफआइआर तो दर्ज कर ली, लेकिन आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक बहस करने के बाद छेड़खानी की शिकायत पर एफआइआर हो पाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद आ‌र्म्स एक्ट की धाराओं को बढ़ाया गया।

देशी कट्टा बरामद

एक पुलिस आरक्षक पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। उस पर आ‌र्म्स एक्ट की धारा भी लगाई गई है। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है।
– राहुल कुमार लोढा, पुलिस अधीक्षक साउथ, भोपाल

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …