Breaking News
Home / breaking / रिटायरमेंट पर अफसर को कर्मचारियों ने पहनाई जूतों की माला

रिटायरमेंट पर अफसर को कर्मचारियों ने पहनाई जूतों की माला

 

 रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह को रिटायरमेंट के समय कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जूते की माला पहना दी। रिटायरमेंट पार्टी के समय यूनिवर्सिटी के कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार से बदसलूकी के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि डिप्टी रजिस्ट्रार ने जवाब में धन्यवाद, थैंक्यू कहा।
30 नवंबर को डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह सेवानिवृत्त हुए थे। APS यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के बीआर माथुर सभाकक्ष में था, लेकिन कर्मचारी यूनियनों ने समारोह का बहिष्कार किया था।
विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार कुलपति कक्ष में गए, तभी वहां कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया और जूते की माला पहनाने की कोशिश की।
डिप्टी रजिस्ट्रार धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने जूते की माला गेट के पीछे छिपाकर रखी थी। जूतों की माला पहनाने की कोशिश के बाद यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल और संगठन के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। सभी पदाधिकारियों ने लाल सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।
लाल सिंह पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप
सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार 20 साल तक APS यूनिवर्सिटी में सेवा पर रहे हैं। उन पर शु​रुआत से ही कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगते आए हैं। यही वजह है कि उनकी विदाई समारोह में कर्मचारी संगठन शामिल नहीं हुए। इस मामले में कुलपति और डिप्टी रजिस्ट्रार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

Check Also

 17 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, रामनवमी पर्व, वार बुधवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि …