Breaking News
Home / breaking / लव जिहाद का मामला, डॉक्टर महिला पर जबरदस्ती मुसलमान बनने का दबाव

लव जिहाद का मामला, डॉक्टर महिला पर जबरदस्ती मुसलमान बनने का दबाव

भोपाल। यहां धर्मांतरण के बाद अब लव जिहाद का मामला सामने आया। एक महिला डॉक्टर से पहले एक युवक ने धर्म छिपाकर दोस्ती की और अब उसे जबरिया मुसलमान बनाना चाहता है। दोस्ती करके उसने युवती की संपत्ति अपने नाम पर करने के बाद अब वह उसे निकाह करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
पुराने भोपाल की एक युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक युवक पर आरोप लगा रही है कि उसने उसे प्यार के जाल में फंसाने के बाद वह उसे जबरदस्ती मुस्लिम धर्म को अपनाने का दबाव बना रहा है। इस युवक का नाम निहाल खान बताया जा रहा है।
यह महिला खुद को डॉक्टर बता रही है और कह रही है कि वह दो हॉस्पिटल की मालकिन है। उसका एक पार्टनर था जिसने उसने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था और वह उसे काफी समय से अपने साथ रखे था। युवक उसे अपनी पत्नी कहता और दूसरों को भी उसे अपनी पत्नी बताता था। बताया जाता है कि युवक ने महिला डॉक्टर से पहले अपना धर्म छिपाया था और अब वह उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है।
 

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …