Breaking News
Home / breaking / वॉटरफाल में 6 लोग बहे, 3 की मौत, एक लड़की को निकाला

वॉटरफाल में 6 लोग बहे, 3 की मौत, एक लड़की को निकाला

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना में स्थित वॉटरफाल में पिकनिक मनाने गए छह लोग पानी में बह गए, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक लड़की को बाहर निकाल लिया गया है। दो लोगों की तलाश पानी में की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर में एक तिपहिया वाहन (ऑटो) से छह लोग पिकनिक मनाने वॉटरफाल पहुंचे। यहाँ नहाने के दौरान छह लोग पानी में बह गए, जिसमें से दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गई। इनके शव पानी से निकाल लिए गए है।

 

लगभग 18 वर्षीय एक लड़की को भी पानी में से पुलिस ने बाहर निकाला लिया, जिसको उपचार के लिए राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुरूष और महिला अभी भी पानी में डूबे हुए है, जिनकी तलाश की जा रही है। सभी लोग सागर के निवासी बताए गए हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …