Breaking News
Home / breaking / शटर उठाया तो कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले

शटर उठाया तो कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले

भिंड। शहर के बीचोबीच स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स में रंगरेलियां मनाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहां छापा मारा। जब पुलिस ने शटर उठाया तो अंदर कई लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालात में मिले हैं। पुलिस को देख कई लोग भाग गए हैं। वहीं, पुलिस तीन लड़के और दो लड़कियों को हिरासत में लिया है। बिल्डिंग के मालिक ने पुलिस के साथ छापेमारी के दौरान बदसलूकी की है। पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि बिल्डिंग का मालिक एक घंटे के लिए लड़के-लड़कियों से 150 रुपये का चार्ज करता था।

भिंड पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बीचोबीच स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स में लड़के-लड़कियों को गलत कार्य करने के लिए स्थान किराए पर उपलब्ध करवाया जाता है। इसी सूचना पर से गुरुवार की शाम को डीएसपी पूनम थापा ने नेहरू कॉम्पलेक्स में छापेमारी की थी। शटर के अंदर कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देख कर मौके से कई लड़के लड़कियां भाग भी गए। लेकिन इनमें से पुलिस ने तीन लड़के और दो लड़कियों को पकड़ लिया।

पुलिस जब कार्रवाई कर रही थी तो बिल्डिंग के मालिक अभिषेक ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। डीएसपी पूनम थापा ने कहा कि अभिषेक ने उनके गनर को मुक्का भी मार दिया। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया और सभी को थाने लेकर आ गए। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …