Breaking News
Home / breaking / लेडिज अंडर गारमेंट पहनकर पहुंच गया लड़कियों के हॉस्टल में, मचाया हंगामा

लेडिज अंडर गारमेंट पहनकर पहुंच गया लड़कियों के हॉस्टल में, मचाया हंगामा

 

बेंगलूरु। यहां के महारानी आर्ट्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट वुमन कॉलेज के हॉस्टल में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक लड़की की ब्रा और पेंटी पहनकर पहुंच गया।

उसने चाकू भी ले रखा था। शख्स ने वहां जमकर उत्पात मचाया। पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही वह भाग गया। उसकी सारी हरकतें CCTV में कैद हो गई हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

कॉलेज प्रशासन का  कहना है कि आरोपी न केवल हंगामा कर रहा था बल्कि उसने कई लड़कियों के अंडर गार्मेंट्स भी चुरा लिए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पाया गया कि इससे पहले भी कई बार वह शख्स होस्टल में आकर महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स चुराकर ले जा चुका है। क्योंकि लड़कियां भी अक्सर वार्डन से शिकायत करती थीं कि कोई शख्स उनके अंडर गार्मेंट्स चुरा ले जाता है।

साइको की हरकत

पुलिस का मानना है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह साइको है। उसे महिलाओं के अंतर्वस्त्र अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे साइको काफी खतरनाक होते हैं। जिस तरह वह चाकू लेकर पहुंचा था, वह कोई भी वारदात अंजाम दे सकता था।  पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी उसी इलाके का है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …