Breaking News
Home / breaking / सांप ने महिला को काटा तो जवाब में महिला ने भी उसे काट लिया, दोनों का हिसाब बराबर

सांप ने महिला को काटा तो जवाब में महिला ने भी उसे काट लिया, दोनों का हिसाब बराबर


गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में सर्पदंश का अजीब मामला सामने आया है। सांप ने महिला को काटा तो जवाब में महिला ने भी उसे जगह-जगह से काट लिया।

श्यापुर गांव की निवासी एक महिला को सांप ने काट लिया। इस पर गांव के बड़े-बुजुर्गों ने उसके पति को अजब सलाह दी कि अगर महिला जवाब में उसे काट लेगी तो उस पर जहर का असर उतर जाएगा। यहां तक कि गांव वाले ही उस सांप को पकड़कर भी ले आए।
सबके कहने पर महिला ने गुस्से में सांप को जगह-जगह से काट लिया। इस पर सांप मौके पर ही मर गया। उधर, महिला भी अचेत हो गई।

तब जाकर परिजन ने उसे गोपालगंज के सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

झाड़-फूंक और देसी इलाज पर जोर


ग्रामीण इलाकों में सर्प दंश के ज्यादातर मामलों में ग्रामीणों की लापरवाही से ही जान जाती है। तुरन्त अस्पताल जाने की बजाय वे झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। जबकि होना यह चाहिए कि सर्पदंश के तुरंत बाद अस्पताल में जाकर इलाज लेना ही उचित है। हो सके तो सांप की प्रजाति की पहचान भी डॉक्टर को बताएं, ताकि वह उसी के अनुसार इलाज देकर मरीज की जान बचा सके।

 

यह भी पढ़ें

यौन शोषण : अफगानिस्तान में ‘बच्चाबाज़ी’

 

अनोखा म्यूजियम : 2 मिलीमीटर से लेकर 6 फुट तक के लिंग

 

बिना पैंट पहने ही सड़कों पर घूमती ये मॉडल!

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …