Breaking News
Home / ज्योतिष / राम-राम सा…गोवर्धन पूजन आज : पढि़ए आज का भविष्य फल

राम-राम सा…गोवर्धन पूजन आज : पढि़ए आज का भविष्य फल

diwali

सोमवार का राशिफल
युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938सूर्योदय 06.24, सूर्यास्त 05.36, हेमंत-ऋतु, रवि-दक्षिणायनस्वाति नक्षत्र दिन के 11.19 तक अन्नकूट गोवर्धन पूजा, बलि पूजा, संपदा क्रय, पूंजी निवेश मुहूर्त
add
आज कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, सोमवार, 31 अक्टूबर – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल
मेष : आज का दिन आपके लिए शक्तिवर्धक रह सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है।

rashifal1
वृष : आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है।

add kamal
मिथुन : आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है।
कर्क : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं।
कन्या : आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है।
तुला : आज का दिन आपके अच्छा रह सकता है। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
धनु : आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रह सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकत है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है।
मकर : आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। भविष्य के प्रति चिंता सता सकती है। नए व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें समय डिप्रेशन के संकेत दे रहा है।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है।
मीन : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। सेहत में कमज़ोरी योग है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। पार्टनर से तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। धर्म व संगीत के प्रति रुझान रह सकता है।

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *