Breaking News
Home / breaking / 25 नवम्बर शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

25 नवम्बर शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 7.58 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। निराशाजनक विचारों से बचें। शत्रु से सतर्क रहें। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही है समझिए। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

वृषभ :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं। धन संचय होगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण व्यर्थ की चिंता हो सकती है पर अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान दें दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा मदद मिलेगी।

मिथुन :- आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे किंतु फिर भी अपने अंतिम निर्णय पर कोई विचार कर ले। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें।

कर्क :- आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आपको सावधान रहने व क्रोध न करने की सलाह है। आज रिश्तों को समय दें। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी जिससे आप के सम्मान में वृद्धि होगी कुछ कार्यों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पुरानी चली आ रही परेशानियों का समाधान होगा।

सिंह :- आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें।हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। आप ध्यान से वाहन चलाएं, खास तौर पर तेज मोड़ों और चौराहों पर। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं। हर्षवर्धक विचारों से तबरेज रहेंगे व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी नौकरी में तरक्की के आसार हैं व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बनेगी। गुस्सा आना स्वाभाविक है लेकिन नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देगी।

कन्या :- आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे बिना मांगे ही मदद मिलेगी कर्ज लेने से बचें आपकी वजह से यदि कोई परेशानी में है तो उसे परेशानी से निकालने का प्रयास करें।

तुला :- आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे। अपना काम खुद करे और खुद को संयम में रखें। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और अच्छे दिन की ओर ले जाएंगे।आज कोई भी बड़ा काम शुरु करने से पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह ले। आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका मुकाबला करें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदें हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक :- आज आप अपनी कोशिशों को सही दिशा देंगे और आपको असाधारण कामयाबी से नवाजा जाएगा। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। आपका स्वभाव दूसरों पर निर्भर रहने वाला है।

धनु :- आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।

मकर :- आज आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रैक्स से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। तनाव कम होगा और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। रोजगार के नए मार्ग खुलेंगे। बुजुर्गों और अपने गुर की बातों को मानने से सफलता मिलेगी। विदेशी एंजेसियों और कंपनिया आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा। जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है।

कुंभ :- आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा।

मीन :- आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …