Breaking News
Home / breaking / 28 मार्च शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

28 मार्च शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 24.18 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकारक भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।

वृषभ :- आज नौकरी-धंधे में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला कुछ दिनों के लिए टल भी सकता है। ऑफिस में आप गुप्त रूप से होने वाले कामों में सक्रिय रहते हैं, तो चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। थोड़े सावधान रहें। कोई असुविधाजनक स्थिति अचानक बन सकती है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। काम पर चीजें थोड़ी अजीब हो सकती हैं। आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मिथुन :- आज आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है जिससे आपका परिवार खुशी से मचल उठेगा। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी। आपके परिश्रम और कठिन मेहनत से आपको हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क :- सिर्फ एकाग्रता के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान मिल जाएगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। अपने मन की शांति ऐसे ही बनाए रखें जिससे आपके परिवार में आनंदमय वातावरण बना रहेगा। महत्वपूर्ण काम करने से आपको थकान महसूस होगी। आराम करने की जरूरत है।

सिंह :- आज निवेश का कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। रचनात्मक कामों और नए विचारों के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है। अपना धैर्य न खोएँ, खास तौर पर मुश्किल हालात में। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है।

कन्या :- आज परेशानी में डालने वाले निजी मामलों से दूर रहें। आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। कारोबार से जुड़ी यात्रा होगी। ऐसी यात्रा में आपका ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। ऑफिस में कामकाज भी ज्यादा रहेगा और माहौल भी बोझिल हो सकता है। आज अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है।

तुला :- आज जोश में आकर किसी से कोई वादा भी न करें। आज आप खुद अपने ही विचारों में उलझ सकते हैं। आज मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास के साथ काम करना है और उसमें आपको जरुर सफलता मिलेगी।

वृश्चिक :- आज कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर खाने से बचें।

धनु :- आज घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। भीड़ में परेशान रहेंगे। व्हीकल की गड़बड़ी से परेशान रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा होगा। साझीदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है। आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।

मकर :- आपको जिस काम से उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में रहेगा। कोई संवेदनशील जानकारी मिल सकती है। आमतौर पर आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिलेगा और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो। बिजनेस में फायदा होगा। संतान पर पूरा ध्यान दें। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कुंभ :- आज ऑफिस में किसी की बुराई करने से परेशानी होगी। कुछ लोग फालतू बातचीत में भी समय खराब कर सकते हैं। किसी और तरीके से रुकावट भी पैदा करेंगे। भविष्य को लेकर कोई आशंका आपके मन में रहेगी। परिस्थितियों से मजबूर होकर आपको कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए खुशी का सबब साबित होगा।

मीन :- आपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। लापरवाही से किए गए कामों में भी नुकसान हो सकता है। शैक्षणिक क्षेत्र में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उसमें पैसा खर्च हो सकता है। किसी भी बड़े कार्य में हाथ डालने से पहले, अपने बड़ों की राय जरुर ले।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …