Breaking News
Home / breaking / 4 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

4 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 22.31 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। मित्रों के साथ मोज-मस्ती में समय बिताएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंग। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है।

वृषभ :- शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। लेकिन जोखिम भरे काम करने से बचना होगा। पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। आपके काम पूरे तो होंगे, बल्कि सफलता का श्रेय भी आपको मिलेगा। आपके सामने भी कोई ऐसी परिस्थति आ सकती है जिसको आप स्वीकार कर सकते है। अनावश्यक खर्च आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे।

मिथुन :- आज नए कार्य का प्रारंभ करने से बचें।मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

 

कर्क :- आज साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान रहेगा। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। हालांकि गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहत हो सकती हैं। बुद्धि व साहस का प्रयोग करते हुए आप तनाव व गहराते विवादों को कम करने के प्रयास में लगातर रहेंगे। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें। धार्मिक कार्य-कलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी और घर पर पूजा-पाठ का आयोजन भी होगा। आप ईमानदारी से अपना काम निभाएंगे। आपके निजी संबंधों में सुधार व मधुरता की नई आशाएं प्रबल होती रहेगी।

सिंह :- आज आपको नए कार्य में सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नया करने पर विचार करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप बहुत बातें करने के मुड में रहेंगे। ग्रहों के अनुसार आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा फायदा मिलने वाला है। यदि आप किसी नए व्यक्ति के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, तो आप इस तरह के आसान मूड में हैं, उसके साथ अभी संपर्क करें। यह भी उम्मीद है कि आपके अपनों के बीच के मतभेद सुलझ जाएंगे वे आपको माफ कर देंगे प्यार में किसी एक के लिए खेद व्यक्त करने के लिए एक आदर्श दिन है।

कन्या :- आज दिन शुभ है। शैक्षिक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं। बुजुर्गों की अनदेखी ठीक नहीं है। वाणी पर काबू रखें। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यों को पूरा करने के संबंध में प्रयत्न जारी रखने से ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। नौकरी-व्यवसाय में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। थोड़े आप परेशान हो सकते हैं। आज का दिन चुनौती भरा भी हो सकता है।

तुला :- आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

वृश्चिक :- आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।   पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

धनु :- आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश हो जायेंगे।  आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। आपके चु करियर की दिशा में आज आप एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है।

मकर :- आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आपका मन भी चिंताग्रस्त रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। घर में सफेद फूल रखने से घर में खुशियां बनी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी।

कुंभ :- आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी। सोच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है। शारीरिक लाभ के लिए विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। परिवार में नए सदस्य के आने की खबर आपको रोमांचित कर देगी।

मीन :- आज दांपत्य जीवन में कलह से बचें। अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखें। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …