Breaking News
Home / breaking / 5 जुलाई बुधवार का दिन किसके लिए रहेगा उत्तम, पढ़ें आज का राशिफल

5 जुलाई बुधवार का दिन किसके लिए रहेगा उत्तम, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, वार बुधवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु , रवि दक्षिणायन, 26.52 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आज दिन की शुरुआत आनंद-प्रमोद से होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें।

वृषभ राशि :- आज दिन उत्तम है। व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा।

मिथुन राशि :- आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आप आज हताशा होने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी।

सिंह राशि :- आज छोटा प्रवास होने के संकेत मिल रहे हैं। विदेश में रहने वालों के अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए समय अच्छा है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है।

कन्या राशि :- आज मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम ना रहा तो मनदु:ख के प्रसंग और परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

तुला राशि :- इस राशि के जातक सावधान रहें। आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता के कारण कार्य संपन्न करना सरल होगा। वस्त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना घट सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे।

धनु राशि :- आज व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभकारी दिन है। लेकिन ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी।

मकर राशि :- आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि :- आज के दिन बौद्धिक कार्य और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने के आसार हैं।

मीन राशि :- आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की आवश्यकता है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है।

Check Also

कथावाचक की पत्नी को सौतन ने चरणामृत में मिलाकर पिला दिया जहर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक सौतन ने अपने पति की पहली पत्नी को चरणामृत में …