Breaking News
Home / breaking / 7 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

7 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, अंतिम नवरात्र, वार सोमवार, सम्वत 2076, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, 12.38 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। संतान की चिंता दूर होगी, रुके हुए काम बनेंगे शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आपमें कुछ बदलाव लाने के लिए तैयार रहें।

वृषभ :- आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

मिथुन :- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है। आज दफ्तर में अधिकारियों से आपकी काफी अच्छी बातचीत होगी, आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। शाम को किसी नई नौकरी या नए बिजनेस पर विचार होगा जो भविष्य में कारगर साबित होगा।

कर्क :- आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें।

सिंह :- आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है। हाथ में आया अवसर गवां भी सकते हैं। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा।

कन्या :- आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चो में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगें। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आपका समय अनुकूल है इसलिए आप सर्वश्रेष्ठ को चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

तुला :- आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। व्यर्थ के झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा।

वृश्चिक :- आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। नौकरी में उत्साह बढेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। साझेदारी में फायदा होगा। धन का लाभ मिलेगा। मानसिक बैचेनी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है।

धनु :- आज आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। पारिवारिक जीवन को लेकर आपके मन में असंतोष की भावना रह सकती है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

मकर :- आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। नया वातावरण और नए मित्र आपके लिए एक नया अनुभव होगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वंचित लाभ होगा कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी।

कुंभ :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा।

मीन :- आज लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। भाग्य आपके साथ है। घरेलू मसले आपके दिमाग पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी खराब कर सकते हैं। अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरुरी है आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं। आज बेकार के झगड़ों से बचें।

Check Also

सर्वसम्मति से मौसर-गंगा प्रसादी पर पाबंदी का निर्णय

अजमेर। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ ही कई समाज अब कुरीतियों से किनारा …