Breaking News
Home / breaking / इस विलेन का किस्मत ने गेम बजा डाला, आप पहचान भी नहीं पाएंगे

इस विलेन का किस्मत ने गेम बजा डाला, आप पहचान भी नहीं पाएंगे

मुंबई। फिल्मों में अच्छे-अच्छे हीरो का गेम बजाने वाले इस दमदार विलेन का किस्मत ने ऐसा गेम बजाया कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया। भारी-भरकम शरीर केवल हड्डियों का ढांचा रह गया। कई गम्भीर बीमारियों से जूझते हुए आखिरकार उन्होंने दुनिया ही छोड़ दी।


हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में विलेन अन्ना का रोल कर चुके एक्टर रामी रेड्डी की।
बीमारियों की वजह से 14 अप्रैल, 2011 को सिकंदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में रामी रेड्डी की मौत हो गई थी।

बॉलीवुड फिल्मों में वह दमदार विलेन के रूप में जाने जाते थे। लेकिन वक्त और किस्मत के आगे किसी की कुछ नहीं चलती। इस एक्टर के साथ भी ऐसा ही हुआ। रामी को पहले लिवर की बीमारी हुई और फिर कई गम्भीर बीमारियों ने घेर लिया। इसकी वजह से उनका वजन तेजी से गिरा।

रामी रेड्डी का जन्म 1 जनवरी, 1959 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के वाल्मीकिपुरम में हुआ था। उनका असली नाम गंगासानी रामी रेड्डी है। रामी रेड्डी की दो बेटियां और एक बेटा है।

रामी ने आंध्र प्रदेश की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से बीसीजे (जर्नलिज्म) की डिग्री ली और ‘मुंसिफ डेली’ नामक न्यूजपेपर में पत्रकारिता की।

उन्होंने  1990 में तेलुगु फिल्म ‘अंकुशम’ से एक्टिंग की शुरुआत की। इस फिल्म में उनका किरदार ‘स्पॉट नागा’ और डायलॉग काफी फेमस हुए। इसके बाद उन्होंने कुछ और तेलुगु फिल्मों में काम किया

इसी साल उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म ‘प्रतिबंध’ में काम करने का मौका मिला। फिल्म में उनका किरदार ‘अन्ना’ काफी पॉपुलर हुआ और रामी रेड्डी को लोग साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी जानने लगे। इसके बाद उन्होंने करीब दर्जनभर हिंदी फिल्मों में काम किया था।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …