Breaking News
Home / breaking / कपूर खानदान का एक और चिराग बुझा, राजीव नहीं रहे

कपूर खानदान का एक और चिराग बुझा, राजीव नहीं रहे

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पहले शो मैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया है।इस ख़बर से बॉलीवुड स्तब्ध है और शोक छा गया है। राजीव कपूर ने राम तेरी गंगा मैली जैसी सुपर डुपर फिल्म सहित कई फिल्में दी हैं।

उनके भाई ऋषि कपूर के निधन को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि राजीव कपूर चल बसे। 58 साल के राजीव का निधन मंगलवार (9 फरवरी) को हार्ट अटैक से हुआ। दिल का दौरा पड़ने पर बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर गये, मगर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की इस क्षति पर कई सेलेब्रिटीज़ ने शोक संवेदनाएं जताईं।

राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP… इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोफी चौधरी ने लिखा- यह सुनकर बहुत दुखी हूं। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। सोनी राज़दान ने लिखा, यह सुनकर बहुत दुखी हूं।

Check Also

पत्नी को छोड़ साली के संग रचा ली शादी, घर वाले हैरान

आगरा। पुलिस के पास परिवार विवाद के हैरान करने वाले मामले सामने आए। किसी ने …