Breaking News
Home / बॉलीवुड / टाइगर ने श्रद्धा कपूर को दिया रिटर्न गिफ्ट

टाइगर ने श्रद्धा कपूर को दिया रिटर्न गिफ्ट

shardha kapoor2shardha kapoor3

मुंबई।  बागी की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बुधवार को पहला पोस्टर जारी किया, जिसमें अकेले टाइगर श्रॉफ नजर आए। गुरुवार को टाइगर ने दूसरा पोस्टर जारी किया है, जिसमें आशिकी फेम गर्ल श्रद्धा कपूर अकेले नजर आ रही हैं। बता दें कि 2 मार्च को टाइगर का बर्थडे था, जबकि आज यानी 3 मार्च को श्रद्धा कपूर का जन्मदिन है, ऐसे में टाइगर ने अपने ट्विटर पर बागी गर्ल का लुक जारी कर बर्थ गिफ्ट दिया है।

tiger shroff

टाइगर ने लुक शेयर करते हुआ लिखा- गर्ल पॉवर, दिखा दो इन्हें ये कैसे किया जाता है, हैपी बर्थडे मेरी हीरो। श्रद्धा को बर्थडे विश करने का ये अंदाज काफी अच्छा है, यकीनन श्रद्धा को ये सरप्राइज पसंद आया होगा।
श्रद्धा का ये लुक काफी इंटेंस लग रहा है। इस तरह का अंदाज उनका इसके पहले कभी नहीं देखना को मिला। उम्मीद करते हैं श्रद्धा फिर एक बार अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाएंंगी। श्रद्धा और टाइगर का फस्र्ट लुक देखने के बाद अब हम और भी ज्यादा फिल्म के लिए उत्साहित हो गए हैं। दोनों की कैमिस्ट्री एक साथ जरूर कुछ कमाल करेगी। फिल्म का पहला पोस्टर 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है सब्बीर खान ने।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *