Breaking News
Home / breaking / दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

 

मुरादाबाद। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
  लंबे समय से धोखाधड़ी का शिकार इवेंट मैनेजर अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहा था। डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी ट्विटर के माध्यम से पीड़ित ने न्याय दिलाने की मांग की थी।

यह है मामला

 
 कटघर के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा ने पंद्रह माह पूर्व दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने के लिए टैलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए करार हुआ था। इसके लिए प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा ने कार्यक्रम में आने के लिए अगल-अलग किश्त में 29.92 लाख रुपए का भुगतान लिया था।
 टैलेंट फुलऑन के अभिषेक सिन्हा को छह लाख 48 हजार रुपए दिए गए थे। तय तारीख को सुबह फोन कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्लेन का दूसरा टिकट कराया गया था। इसके बाद भी सोनाक्षी सिन्हा नहीं आईं थीं। कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और टैलेंट फूलऑन व एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पांच लोगों पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोनाक्षी सिन्हा अपना बयान भी दर्ज करा चुकी हैं।

इस पर पीड़ित ईवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा पिछले 15 दिन से रोजाना सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे थे। इसी के चलते मुरादाबाद पुलिस ने इवेंट मैनेजर धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …