Breaking News
Home / बॉलीवुड / प्रियंका चौपड़ा देने चली थी जान!

प्रियंका चौपड़ा देने चली थी जान!

priyanka chopra5
मुंबई। बालिका वधू फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड अभी सदमे से उबरा भी नहीं कि उसे प्रियंका चौपड़ा के बारे में लगी खबर ने चिंतित कर दिया है। जी नहीं, प्रियंका को कुछ नहीं हुआ। बात पुरानी है लेकिन सामने अब आई है। दरअसल प्रियंका के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने दावा किया प्रियंका अब तक तीन बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। हर बार जाजू ने उसकी जान बचा ली। जाजू ने यहां मीडिया के सामने यह खुलाया किया। हालांकि अभी तक प्रियंका ने जाजू के इस दावे का खंडन नहीं किया है। जाजू ने बताया कि प्रियंका अपने कथित पूर्व प्रेमी असीम मर्चेंट की मां के काफी करीब थीं। 2002 में उनकी मौत ने उन्हें इतना तोड़ दिया कि प्रियंका ने करन अपार्टमेंट से कूदकर जान देने का प्रयास किया। जाजू वक्त पर पहुंच एक और प्रियंका को पकड़कर कुर्सी से बांधा। जब तक फ्लैट की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी, वह बंधी रही। इसके अलावा भी दो बार उसने डिप्रेशन में जान देने की कोशिश की। बहरहाल बॉलीवुड में ऐसी खबरों से चिंता के बादल मंडरा रहे हैं।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *