Breaking News
Home / breaking / फिल्म एक्टर ने ट्रेन में लड़की का किया शारिरिक शोषण, लॉकअप में हुआ बेहोश

फिल्म एक्टर ने ट्रेन में लड़की का किया शारिरिक शोषण, लॉकअप में हुआ बेहोश


कन्नूर। केरल के पय्यान्नूर पुलिस थाने में बंद 19 वर्षीय एक फिल्म कलाकार ने जब समाचार पत्र में छेड़खानी के मामले में अपनी गिरफ्तारी की खबर पढ़ी, ताे वह हवालात में बेहोश हो गया।

पुलिस ने उसे पय्यान्नूर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद डाॅक्टराें ने हालत स्थिर बताई तो पुलिस उसे वापस लाक अप में लेकर आ गई।

पुलिस ने बताया कि युवा फिल्म कलाकार पीएम अखिलेश उर्फ विशाख (19) चेरुपुझा के निकट मंझाक्कत का रहने वाला है। पयान्नूर पुलिस के निर्देश पर त्रिशूर पुलिस ने उसे बुधवार गिरफ्तार किया था।

 

चेरुपुझा में 17 साल की एक लड़की के शारीरिक शाेषण केे आरोप में उसकी गिरफ्तारी की गयी है और पुलिस ने इसके खिलाफ पाेक्साे के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि विशाक ने फिल्म ‘चंद्रगिरि’ अाैर कई लघु फिल्माें में अभिनय किया है।

विशाख ने इस लड़की काे एक नई फिल्म में काम का लालच देकर उसे अपने चंगुल में फंसाया अाैर अाॅडिशन के लिए ट्रेन से ले जाते उसका शारीरिक शाेषण किया और बाद में त्रिशुर में एक होटल में भी लड़की के साथ रेप किया। लड़की के परिजनाें के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

 

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …