Breaking News
Home / breaking / बबीता जी बोलीं- मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है

बबीता जी बोलीं- मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का पॉपुलर शो है। इस शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं 13 साल से लोगों का मनोरंजन कर रही हूं लेकिन 13 मिनट भी नहीं लगे आप लोगों को मेरी छवि खराब करने में। अगली बार अगर कोई क्लिनिकली डिप्रैस व्यक्ति अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है तो आप लोग सोचिएगा कि क्या आप लोगों के शब्दों के कारण तो उसने ऐसा नहीं किया। आज मुझे अपने आपको भारत की बेटी कहने पर शर्म आ रही है।
दरअसल, बीते दिनों खबरें आई थी कि मुनमुन दत्ता इन दिनों जेठालाल के बेटे टपू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। वहीं अब इन खबरों पर मुनमुन दत्ता ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट शेयर कर लोगों को उनकी मानसिकता के लिए लताड़ लगाई है।
मुनमुन दत्ता ने पहले पोस्ट में मीडिया और उनकी पत्रकारिता पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आप लोगों को काल्पनिक खबरें लगाने का अधिकार किसने दिया है। आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैं। आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन है।
उन्होंने लिखा, आप लोग किसी के अंतिम यात्रा पर टीआरपी के लिए किसी की बेटे या किसी के प्यार के खो जाने पर दुखी महिला के चेहरे पर कैमरा लगाने से नहीं रुकते। आप लोग अपने खबरों को सेंसेशनल बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं लेकिन क्या आप लोग उनके जीवन में आई परेशानियों के लिए जिम्मेदारी लेंगे। अगर नहीं तो आप लोगों को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।
एक अन्य पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने लिखा, यह आम नागरिकों के लिए है। मुझे आप लोगों से कई ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन जिस प्रकार की गंध आप लोगों ने मेरे कमेंट सेक्शन में किए हैं वह बहुत ही गलत है। पढ़े लिखे लोगों ने भी इस प्रकार की हरकतें की है। महिलाओं पर हमेशा से ही आयु और अन्य चीजों को लेकर अपमानित किया जाता है। आप लोगों का मजाक किसी और को मानसिक तौर पर परेशान करता है।
बता दें कि बीते दिनों खबरें आई थी कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। ऐसा भी दावा किया गया था कि दोनों ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बता‍ दिया है। वहीं तारक मेहता की टीम के हर एक सदस्य को भी राज और मुनमुन के रिश्ते के बारे में पता है।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …