Breaking News
Home / breaking / दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मिल चुका है पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मिल चुका है पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारों से ग्रसित थे। सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार को 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।   उनकी (दिलीप कुमार) पत्नी सायरा बानो ने मंगलवार को प्रशंसकों को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार साहब की तबीयत अभी स्थिर है। वह अभी भी आईसीयू में हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं, लेकिन हम डॉक्टरों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
डॉक्टर जैसे ही अनुमति देंगे, हम उन्हें घर ले जाएंगे। उन्हें आज छुट्टी नहीं दी जाएगी। उन्हें प्रशंसकों की दुआओं की जरूरत है। वह जल्द ही स्वस्थ होंगे और वापस लौटेंगे।अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि कर दी है।

 

दिलीप कुमार को आठ फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए दिलीप कुमार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

1998 में उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज भी प्रदान किया गया।

Check Also

पत्नी को छोड़ साली के संग रचा ली शादी, घर वाले हैरान

आगरा। पुलिस के पास परिवार विवाद के हैरान करने वाले मामले सामने आए। किसी ने …