Breaking News
Home / breaking / मशहूर एक्टर ग‍िरीश कर्नाड का न‍िधन, मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख

मशहूर एक्टर ग‍िरीश कर्नाड का न‍िधन, मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख

मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है।

गिरीश कर्नाड के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गिरीश का जन्म एक कोंकणी परिवार में हुआ था। कार्नाड ने 1958 में धारवाड़ स्थित कर्नाटक विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे एक रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए। वे शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

उनकी पहली फिल्म 1974 में जादू का शंख आई थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।

गिरीश कर्नाड ने हाल ही सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में भी काम किया था। गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार (1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …