Breaking News
Home / breaking / सोनम कपूर ने बीजेपी विधायक को बताया अज्ञानी…अनपढ़

सोनम कपूर ने बीजेपी विधायक को बताया अज्ञानी…अनपढ़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बीजेपी विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवाद में आ गई है। सोनम कपूर ने भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर मुनगंटीवार को सोशल मीडिया पर अज्ञानी और अनपढ़ कह दिया है। सारा मामला एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय के अपमान से जुड़ा है।
हाल ही में महाराष्ट्र विधान सभा में विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। इसकी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए आलोचना की है।
सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार की आलोचना की है। उन्होंने नेता की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस स्टोरी के साथ सोनम कपूर ने आलोचना करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘अज्ञानी, अनपढ़ और आहत से भरा।’ सोशल मीडिया अभिनेत्री का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम कपूर के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …