Breaking News
Home / breaking / निकाह कुबूल करने से पहले दूल्हे ने रखी ‘डिमांड’, बगैर दुल्हन बारात को लौटना पड़ा

निकाह कुबूल करने से पहले दूल्हे ने रखी ‘डिमांड’, बगैर दुल्हन बारात को लौटना पड़ा

 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भाकियू ग्राम अध्यक्ष की भतीजी शादी थी। बारात मुजफ्फरनगर के गांव कुल्हेड़ी आई थी। दहेज में ट्रैक्टर मांगने पर दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया गया। आरोप है कि ट्रैक्टर लिए बिना निकाह कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गांव में पंचायत बैठ गई।
भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष आस मोहम्मद की भतीजी महेश्वर की मंगलवार को शादी थी। गांव में शादी का प्रोग्राम रखा गया था। जनपद शामली के गांव वैशाली निवासी वसीम से फरमान का निकाह होना था। गांव में बारात पहुंचने पर नाश्ता कराया गया। खाना खाने के बाद बाराती जब निकाह में बैठे तो दूल्हा वसीम ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की। लड़की वालों ने अपने आपको गरीब बताते हुए दहेज में ट्रैक्टर देने से इनकार कर दिया, जिस पर हंगामा हो गया।
दहेज में ट्रैक्टर मांगे जाने की जानकारी गांव वालों को मिली तो उन्होंने दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
इसी दौरान आसपास के गांव वाले और मेहमानों ने बारातियों और दूल्हा को बैठाकर पंचायत शुरू की। काफी देर पंचायत चलने पर निर्णय लिया गया कि जितना खर्च हुआ, उसकी भरपाई की जाए। इस पर दूल्हा पक्ष ने हामी भर दी। इसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बारात लौट गई।

Check Also

अनोखी परंपरा : साड़ी पहनकर पूजा करते हैं लड़के, पहचानने में लोग खा जाते हैं धोखा

तिरुवनंतपुरम. हर साल मार्च के महीने में केरल (Kerala) स्थित कोट्टनकुलंगरा श्री देवी मंदिर (Chamayavilakku Festival At …