Breaking News
Home / breaking / अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ मध्यप्रदेश की प्रादेशिक बैठक 31 को 

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ मध्यप्रदेश की प्रादेशिक बैठक 31 को 

 

भोपाल। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई-दिल्ली इकाई मध्यप्रदेश की प्रादेशिक बैठक 31 मार्च 2019 दिन रविवार को भोपाल के गांधी भवन में आयोजित होगी।

 

 इसमें मध्यप्रदेश में निवासरत वे सभी समाजबन्धु जो संस्था के आजीवन सदस्य हैं, और वे समाजबंधु जिन्हें अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा आमन्त्रित किया गया है, बैठक में पधारेंगे। इनमें 

नामदेव छीपा, भावसार, टांक, रोहिला, टेलर आदि सभी नामदेव समाज घटक शामिल हैं।

                              

बैठक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार नामदेव की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष एम एल नामदेव और उनकी कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश से मनोनीत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगी।

संस्था में प्रसार हेतु प्रदेश स्तरीय गठन हेतु प्रस्ताव, दिसंबर 2016 की महाराष्ट्र में कोल्हापुर (जयसिंहनगर) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में पारित किया गया था जिसे मूर्त रूप देने हेतु संस्था को मध्यप्रदेश की धरा पर संगठित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है, संस्था वर्तमान में देश के कई राज्यों में समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत है।

 

समाजहित के लिए कई दशकों से प्रयासरत राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार  नामदेव (मध्यप्रदेश) एवं राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. एन.जी. पाथरकर (महाराष्ट्र) की विशेष आतिथ्य में एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव (छत्तीसगढ़) के सानिध्य में एवं राष्ट्रीय सलाहकार वरिष्ठ समाजसेवी साधू प्रसाद नामदेव इंदौर, एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुश्री रेखा वर्मा की उपस्थिति में यह बैठक सम्पन्न होगी।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …