Breaking News
Home / breaking / अजब-गजब : यहां तोप की आवाज से रोजेदार खोलते हैं रोजा

अजब-गजब : यहां तोप की आवाज से रोजेदार खोलते हैं रोजा

रायसेन । मध्यप्रदेश के रायसेन में रण भूमि में कभी दुश्मनो के छक्के छुड़ाने वाली तोप आज यह रोजेदारों को रोजा प्रारम्भ करने और रोजा खोलने का सन्देश दे रही है। रायसेन जिले में मुस्लिम समाज के लोग रायसेन किले की ऐतिहासिक पहाड़ी पर रखी तोप की आवाज सुनकर ही रोजा खोलते है।

यह परंपरा नवाबी शासन काल से ही चली आ रही है। जोकि 200 साल पुरानी है। इस तोप की गूँज करीब 30 गावों तक सुनाई देती है। इस तोप को सालों से एक ही परिवार के लोग वर्षो से चलाते आ रहे है।

मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अनस खान ने यहां रमजान के दौरान सेहरई (सुबह के समय) व अफ्तारी (शाम के वक्त) की सूचना देने के लिए तोप चलाए जाने की परंपरा है। किले की पहाड़ी पर तोप चलाकर रोजाना रोजे खोलने की सूचना देते हैं।

 

वहीं इस तोप को चलाने के लिए बाकायदा जिला प्रशासन द्वारा मुस्लिम त्योंहार कमेटी को एक माह का लाइसेंस भी जारी किया जाता है। रमजान की समाप्ति पर ईद के बाद तोप की साफ-सफाई कर इसे सरकारी माल गोदाम में जमा कर दिया जाता है।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …