Breaking News
Home / breaking / अमिताभ विवाद में फंसे, दोनों घरों के बाहर पब्लिक ने किया प्रदर्शन

अमिताभ विवाद में फंसे, दोनों घरों के बाहर पब्लिक ने किया प्रदर्शन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों एक विवाद में फंस गए है। उनके घर जलसा और प्रतीक्षा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने आरे जंगल को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई मेट्रो की तारीफ कर दी थी।

उन्होंने करते हुए लिखा, ये प्रदूषण का समाधान है। मेरे एक दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी थी, उसने कार के बदले मेट्रो से जाना चुना। वापस आकर उसने बताया कि मेट्रो तेज, सुविधाजनक और सबसे सही है। बिग बी ने आगे लिखा, ‘प्रदूषण का समाधान, अधिक पेड़ उगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए हैं?’

बिग बी के इस ट्वीट के बाद से प्रदर्शन का सिलसिला जारी हो गया। गुरुवार को अमिताभ के घर ‘प्रतीक्षा’ के बाहर कई लोगों ने उनके एक ट्वीट के बाद प्रदर्शन किया। इससे पहले बुधवार को कई लोगों ने उनके दूसरे घर यानि जलसा के बाहर भी प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

आपको जानकारी में बता दें, यह प्रदर्शन मुंबई में मेट्रो कार शेड 3 लोकेशन को आरे के जंगल इलाके से बदल कर कंजुरमार्ग ले जाया जा रहा है। अगर यह परियोजना कंजुरमार्ग आई तो 2700 पेड़ों को काट दिया जायेगा।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …