Breaking News
Home / breaking / अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सी जे चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारा

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सी जे चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारा

 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर लोकसभा सीट से गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी जे चावड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

चावड़ा गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को रांची से जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर को पटियाला और पवन के बंसल को चंडीगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में गुजरात और हिमाचल प्रदेश से एक-एक, झारखंड से तीन, कर्नाटक से दो, ओडिशा से दो, पंजाब से छह, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक और दादरा नागर हवेली से एक उम्मीदवार की घोषणा की है।

कांग्रेस की इस सूची में पंजाब के गुरुदासपुर से सुनिल जाखड़ जबकि अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल है।

Check Also

 17 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, रामनवमी पर्व, वार बुधवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि …