Breaking News
Home / breaking / अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या

 

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी की नव निर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की जामो क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बरौला गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर उनके घर में घुस कर गोली मार दी। हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे। पूर्व प्रधान काे गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गया।

इस दुस्साहिक वारदात के बाद क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश कर रही है।

 

गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह ने ईरानी के लिए लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से प्रचार किया था जिसकी बदौलत भाजपा कांग्रेस को उसके गढ़ में मात देने में सफल हुई थी। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,000 से अधिक मतों से पराजय का सामना करना पडा था।

Check Also

बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया…फिर

कन्नौज। जिले में बहू को उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया …