Breaking News
Home / breaking / अवैध संबंधों पर देवर ने की थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

अवैध संबंधों पर देवर ने की थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का संदिग्ध तौर पर शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया।

धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैगा पिपरिया में कल तड़के आंगनवाडी कायर्कर्ता कौसल्या बाई (38) पति सुखदेव उइके का शव बरामद हुआ था। पुलिस को मामले में हत्या का संदेह था, जिसके आधार पर महिला के देवर सुखमन उइके से भी पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके महिला से अवैध संबंध थे, लेकिन अब उसे महिला के किसी और से भी संंबंध होने का संदेह था। इसके आधार पर उसने एक और दो अगस्त की दरमियानी रात महिला का पीछा किया।

इस दौरान उसने महिला को किसी और से बात करते देखा, जिसके बाद आवेश में आकर उसी की साड़ी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Check Also

सर्वसम्मति से मौसर-गंगा प्रसादी पर पाबंदी का निर्णय

अजमेर। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ ही कई समाज अब कुरीतियों से किनारा …