Breaking News
Home / breaking / आगरा-लखनऊ एकसप्रेस- वे पर भीषण हादसा, राजस्थान के 8 लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एकसप्रेस- वे पर भीषण हादसा, राजस्थान के 8 लोगों की मौत

 

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एकसप्रेस- वे पर बुधवार तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार एक बालक और तीन महिलाओं सहित 8 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 3 घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र में आगरा से लखनऊ की ओर आ रही बोलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वन पुरवा के पास तड़के करीब चार बजे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 8 लोगाें की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 3 घायल हो गए। मृतकों में एक बालक, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि ये लोग अलवर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। घायलाें को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है जिसमेें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …