Breaking News
Home / breaking / आज का राशिफल : 27 दिसम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

आज का राशिफल : 27 दिसम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

 

पौष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2076, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 10.40 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ :- आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।

मिथुन :- आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

कर्क :- आज आत्मग्लानि से आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

सिंह :- आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएंगे। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या :- आज आपजे परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा और वाद विवाद से अलग रहें। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभलें। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

तुला :- आज आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक :- आज आप स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन बेचैन रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दें। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है।

धनु :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटनस्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।

मकर :- आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार, मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहें। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतान की पढ़ाई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ :- आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन :- आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताएं। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …