Breaking News
Home / breaking / आज पेट्रोल पंपों की हड़ताल, दाम भी नहीं बदले

आज पेट्रोल पंपों की हड़ताल, दाम भी नहीं बदले

 

अजमेर। तेल कम्पनियों ने आज बुधवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई कमी-बढ़ोतरी नहीं की है। दाम यथावत रखे हैं। दूसरी ओर आज पूरे राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल जारी है।

आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि राजस्थान में अन्य राज्यों के मुकाबले वैट की दरें ज्यादा होने से जनता को पेट्रोल डीजल महंगा मिल रहा है। इसके विरोध में और वैट दरें कम करने की मांग लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 24 घण्टे की हड़ताल जारी है। बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक राजस्थान में सभी पेट्रोल पंप बंद हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 23-OCT-19

Petrol          76.77

Diesel         70.87

Power         79.77

Turbo          74.21

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …