Breaking News
Home / breaking / उड़ते प्लेन में पायलट आधा बाहर लटका, सीट बेल्ट से बची जान

उड़ते प्लेन में पायलट आधा बाहर लटका, सीट बेल्ट से बची जान

बीजिंग। दुनियाभर में विमान हादसों में इजाफा हो रहा है। आए दिन अजीबोगरीब हादसे पेश आ रहे हैं। अबकी बार चीन में एक पायलट उड़ते प्लेन में बाहर लटक गया। गनीमत यह रही कि उसने सीट बेल्ट बांध रखी थी। को-पायलट ने तुरंत उसे भीतर खींचने के साथ ही सुरक्षित लेंडिंग भी करा दी। अब उस को-पायलट की बहादुरी के चरचे हो रहे हैं।

दरअसल उड़ते विमान का शीशा टूटने से यह हादसा हुआ। सिचुआन एयरलाइंस का प्लेन दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंग-चिंग से तिब्बत के ल्हासा जा रहा था। इसमें यात्रियों को सुबह का नाश्ता दिया जा रहा था, तभी अचानक कॉकपिट में ज़ोरदार धमाका हुआ और विमान 32 हज़ार फीट की ऊंचाई से गिरकर 24 हज़ार फीट की ऊंचाई पर आ गया।

 

कॉकपिट का आगे का कांच टूटने से पायलट आधा बाहर लटक गया। ये किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन जैसा ही था। विमान के दूसरे पायलट ने समय रहते अपने को-पायलट को अंदर खींचकर बचा लिया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

कैप्टन लियो च्वान जीएन ने बताया कि विंडशिल्ड अचानक टूटी और तेज़ धमाका हुआ। उन्होंने देखा कि उनका को-पायलट विंडशिल्ड से आधा बाहर निकल गया है।

किस्मत से को-पायलट ने सीटबेल्ट लगा रखी थी। उन्हें खींचकर अंदर वापस लाया गया। इस बीच प्रेशर और गिरते तापमान की वजह से विमान के उपकरणों में खराबी आने लगी। कैप्टन ने बताया कि कॉकपिट में हर चीज़ हवा में उड़ रही थी। मैं रेडियो नहीं सुन पा रहा था। प्लेन इतनी ज़ोर से हिल रहा था कि मैं उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। हादसे में को-पायलट की कलाई में मोच आई है और उनके चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं।

एक यात्री ने बताया कि हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। हम बहुत डर गए थे। ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे। हमें लगा कि विमान गिर रहा है, लेकिन कुछ पलों में ही वो संभल गया।

119 सवारियों वाले इस प्लेन को सुरक्षित लैंड करवाया गया। प्लेन के उतरने के बाद चेंगडु में करीब 27 यात्रियों का चेक-अप किया गया।

विमान को सुरक्षित उतारने के लिए कैप्टन लियो की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …