Breaking News
Home / breaking / उड़ते प्लेन में यात्री ने उतारे कपड़े, महिला यात्री शर्मसार

उड़ते प्लेन में यात्री ने उतारे कपड़े, महिला यात्री शर्मसार

दुबई। फ्लाइट में अशोभनीय हरकतें करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इस बार एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट में एक यात्री की शर्मनाक हरकत सुर्खियों में है।

मामला शनिवार रात का है। फ्लाइट संख्या आईएक्स-194 में शनिवार रात एक यात्री ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और नंगा होकर विमान के भीतर टहलने लगा। यह देख महिला यात्रियों समेत अन्य मुसाफिर और क्रू मेंबर हक्के बक्के रह गए। क्रू मेंबरों ने तत्काल किसी तरह उसे कम्बल में लपेटा और उसकी सीट पर जाकर बैठा दिया। बाद में उसे लखनऊ में सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया।

विमान में उस समय करीब 150 यात्री थे। इनमें बहुत महिलाएं भी थीं। इस हरकत पर किसी को कुछ समझ नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। आनन-फानन में क्रू मेंबर्स ने उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की। इसके बाद उस पर कम्बल डाल कर लपेटा और काबू में किया। इसके बाद सीट पर बैठा दिया। लखनऊ एयरपोर्ट में उतरने तक उसके पास खड़े रहे।

मध्य रात लखनऊ एयरपोर्ट में विमान उतरने के बाद उस व्यक्ति को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। किन परिस्थितियों में यात्री ने ऐसा किया, इसे लेकर कोई साफ बात सामने नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो अजीबो गरीब हरकत करने वाले व्यक्ति का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं लग रहा था।

यह भी पढ़ें

OMG : उड़ते प्लेन में महिला सहयात्री के सामने जिप खोल करने लगा गन्दी हरकत

फ्लाइट में नींद का बहाना कर सहयात्री लड़की से की शर्मनाक हरकत

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …