Breaking News
Home / breaking / एक्ट्रेस दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र के पैरोकारों की सूची में शामिल

एक्ट्रेस दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र के पैरोकारों की सूची में शामिल

संयुक्त राष्ट्र। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर छह नए प्रभावशाली प्रेरकों की सूची में शामिल किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी करके कहा कि मनोरंजन, खेल, उद्योग और सरकारी पृष्ठभूमि की ये हस्तियां संरा के सतत विकास लक्ष्य कार्यक्रम के वैश्विक चरित्र को सही मायने में चरितार्थ करती हैं।

संरा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि जलवायु परिर्वतन, गरीबी और असमानता के मुद्दों से जुड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिए हमारे पास सतत विकास लक्ष्य के रुप में बेहतर ‘हथियार’ है। सतत विकास लक्ष्य के वर्ष 2015 और 2030 के समझौते और पेरिस का जलवायु परिवर्तन करार इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

गुटेरेस ने कहा कि अगर आप संसाधनों का उपयोग नहीं करते हैं, तो वे किसी काम के नहीं हैं। राजनीतिक इच्छा के साथ-साथ हमें महत्वाकांक्षी होने और कार्य करने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि छह नयी हस्तियों को पहले से काम कर रहे 17 लोगों के समूह में शामिल किया गया है। ये पैरोकार ,लोगों के बीच जागरुकता फैलाने, उनकी महत्वाकांक्षा को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने और सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में युद्ध स्तर पर काम करने की दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।

सतत विकास लक्ष्य कार्यक्रम का गरीबी-भूख मिटाने तथा विश्व के सभी लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने समेत कई उद्देश्य हैं। उल्लेखनीय है कि दीया मिर्जा को वर्ष 2017 में भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया था।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …