Breaking News
Home / breaking / एक और खुशखबरी : ISRO ने खोज निकाला विक्रम लैंडर, संपर्क की कोशिश जारी

एक और खुशखबरी : ISRO ने खोज निकाला विक्रम लैंडर, संपर्क की कोशिश जारी

चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan 2) को लेकर इसरो (ISRO) ने चाँद पर विक्रम लैंडर की स्थिति का पता लगा लिया है। इसरो प्रमुख के. सीवन ने रविवार को जानकारी दी कि ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर ली है।

हालांकि, विक्रम लैंडर से अभी कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है। खबरों के अनुसार, विक्रम लैंडर लैंडिंग वाली तय जगह से 500 मीटर दूर पड़ा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है।

शनिवार तड़के भारत की उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर ‘विक्रम’ से चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर संपर्क टूट गया। इसरो के अनुसार, लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तरफ बढ़ रहा था उसी दौरान जमीनी सम्पर्क टूट गया। इससे प्रमुख के. सीवन काफी दुखी हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समाने अपने आंसू रोक नहीं पाए। प्रधानमंत्री ने उनका होसंला बढ़ाया, यही नहीं आज पूरी दुनिया इसरो की जमकर सहारना कर रही है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …