Breaking News
Home / breaking / कई राज्यों में अगले 24 घण्टे में भारी बारिश की चेतावनी

कई राज्यों में अगले 24 घण्टे में भारी बारिश की चेतावनी

 

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों को एक बार फिर भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर राजस्थान में अभी भी मानसून सुस्त पड़ा है।

 

उत्‍तर प्रदेश की गोमती, घाघरा, सरयू, रामगंगा आदि नदियों समेत बिहार की कोशी, बागमती और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, प. बंगाल और अंडमान द्वीप में मछुआरों को समुद्र तटों की ओर ना जाने की सलाह दी गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश के ऊपर बना चक्रवाती घेरा जो मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा था। यह चक्रवात कोलकाता पहुंचते-पहुंचते फिलहाल कमजोर हो चुका है। हालांकि यह चक्रवात समुद्र तल से लौटकर प्रबल हो भी सकता है।

Check Also

कथावाचक की पत्नी को सौतन ने चरणामृत में मिलाकर पिला दिया जहर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक सौतन ने अपने पति की पहली पत्नी को चरणामृत में …