Breaking News
Home / breaking / कन्हैया कुमार ने देशद्रोह कानून खत्म करने के कांग्रेस के वादे का स्वागत किया

कन्हैया कुमार ने देशद्रोह कानून खत्म करने के कांग्रेस के वादे का स्वागत किया

बेगूसराय। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में देशद्रोह कानून को खत्म करने के वादे का स्वागत किया है।

भाकपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देशद्रोह की धारा 124 ए को खत्म करने का कांग्रेस का वादा एक सही कदम और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में शुभ संकेत है। लंबे समय से इसकी मांग होती रही है कि अंग्रेजों के जमाने के जो काले कानून हैं, उन्हें बदले जाने की जरूरत है। कांग्रेस ने इस संबंध में जो पहल की है वह अच्छी बात है।

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने कहा कि यह काला कानून भारतीयों को परेशान करने के लिए अंग्रेजों ने बनाया था और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर भगत सिंह पर इस काले कानून का इस्तेमाल किया गया। यदि इसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है तो यह एक अच्छा कदम है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …