Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज देंगे पार्टी MP-MLA को डिनर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज देंगे पार्टी MP-MLA को डिनर

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार शाम दिल्ली में पार्टी नेताओं को अपनी तरफ से पहली बार डिनर देंगे। डिनर पर पार्टी कांग्रेस सांसद, विधायक, स्टेट कमेटी के नेता और पदाधिकारियों को निमंत्रण भेजा गया है।

राहुल (47) कांग्रेस पार्टी में  निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने 47 वर्षीय राहुल गांधी को सर्टिफिकेट प्रदान किया। पार्टी की कमान संभालते ही राहुल ने पार्टी नेताओं को न्यौता भेजा है। राहुल ने इस मौके पर कहा कि आज भाजपा के लोग पूरे देश में आग और हिंसा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसे रोकने के लिए देश में एक ही शक्ति है, वे हैं कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता।

Check Also

 17 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, रामनवमी पर्व, वार बुधवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि …